जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम ने बताया कि उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य 13 सितंबर मंगलवार को अपराह्न 2 बजे पुलिस लाइन में पहुंचेंगे। जहां से वे अपराह्न 2:10 बजे तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वर्गीय उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि में सम्मिलित होंगे।
3:05 बजे पुलिस लाइन सभागार में जनप्रतिनिधिगण,पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। जिसके बाद पुलिस लाइन सभागार में जनपद के विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक (ग्राम विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम एवं राष्ट्रीय एकीकरण विभाग) करेंगे। अपराह्न 4:25 पर वे जिले से प्रस्थान करेगें।
%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F.jpg)


0 टिप्पणियाँ