जौनपुर: बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे डॉ. त्रिपाठी: डॉ. उपाध्याय

- पूर्व प्राचार्य की तेरहवीं में जुटे दिग्गज,दी श्रद्धांजलि
मुफ्तीगंज,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम बिझवारसारंग के निवासी डॉक्टर श्रवण कुमार त्रिपाठी, भूतपूर्वप्राचार्य बाबा बरु आदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परूइया आश्रम, अंबेडकर नगर के त्रयोदशाह में जुटे दिग्गज लोगो ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। बहुमुखी प्रतिभा के धनी 76 वर्षीय डॉ त्रिपाठी, विद्वान, महान शिक्षाविद और प्रमुख समाज शास्त्री थे। जहां वे  अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से महाविद्यालय के शिक्षकों तथा छात्रों के हित में कार्यशील रहते थे। वहीं राष्ट्र और समाज हित में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे।
अभिनव सेवा संस्थान के अध्यक्ष के रुप में आपने सामाजिक सेवाओं को नया आयाम दिया  गया, जिसमें  डॉ शोभनाथ त्रिपाठी, डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी, डॉ अशोक कुमार त्रिपाठी, डॉ पूनम मिश्रा, ऋषिकेश तिवारी, डॉ वीरेंद्र कुमार पाठक, राजेश कुमार, बृजेश कुमार, डॉ देवेंद्र दत्त, वीरेंद्र तिवारी, रवीश  उपाध्याय, बृजेश यादव, जगदीश गुप्ता, आदि लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ