- देश की उन्नति के लिए इतिहास का स्मरण आवश्यक: डीएम
थानागद्दी,जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के जनता इण्टर कालेज रतनूपुर परिसर में अमृत महोत्सव आजादी के 75 वर्ष के तहत तिरंगा रैली के समापन पर कालेज के एनसीसी कैडेटो और छात्रों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि भारत का प्राचीन इतिहास गौरवशाली है। अपनी तथा की तरक्की के लिये इतिहास को याद रखना आवश्यक है।
डीएम ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की राष्ट्रीय पहचान है। राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है। धर्म सम्प्रदाय जाति पंथ मजहब से ऊपर उठकर हमे अपने संविधान को ध्यान में रखकर एक राष्ट्र और एक निशान का उत्तरदायित्व निभाना होगा। देश की आजादी में केराकत तहसील क्षेत्र के क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान को भुलाया नही जा सकता। सेनापुर के अमर बलिदानियों का जिक्र करते हुए कहा कि धन्य है यहां की माटी जिसने ऐसे बीर सपूतों को जन्म दिया जो देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
तीन दिन तक तिरंगा जुलूस निकालने और सांस्कृतिक कार्यक्रम करने का उन्होंने सुझाव दिया। समूचा जनपद आजादी का 75 वां वर्ष श्रद्धा व समर्पण के साथ मना रहा है। जिधर देखो सभी लोगों में राष्ट्रीयता की धारा बह रही है। डीएम ने झंडे को फहराने के नियम और उसका मान रखने तथा सुरिक्षत रखने की बारीकियों को समझाया। इसके पूर्व उपजिलाधिकारी माज अख्तर ने रैली की हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली महुली रतनूपुर बाजार और भदवार होते हुए कालेज परिसर में समाप्त हुई। प्रशासनिक अधिकारियों तथा राजस्व कर्मियों सहित समाजसेवियों ने भी रैली हिस्सा लिया। यातायात सुरक्षा की दृष्टि से चंदवक पुलिस के साथ एनसीसी कैडेटो ने जिम्मा संभाला था। अध्यक्षता कालेज प्रबंधक ओंकार सिंह ने तथा संचालन लेफ्टिनेंट सुनील कुमार ने किया।
इस अवसर पर आरएसएस के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल कार्यवाहक प्रधानाचार्य जयशंकर सिंह इंदुप्रकाश सिंह, सन्तोष सिंह, प्रेमचंद शुक्ल, सतीश सिंह, डॉ देवेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ डीपीएन सिंह, संतलाल कन्नौजिया, डॉ एचएन सिंह, सुनील सिंह, नागेश सिंह, बीरेंद्र बहादुर सिंह, नीलम, रेखा शर्मा,मणिकांत सैनी, क्रांति यादव, जोगेंद्र सिंह सहित दर्जनों ने रैली को सफल बनाने में सहयोग किया।

%20%E0%A4%86%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A4%97%E0%A5%9D%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%8B.%20%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%AB%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%20%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A4%A8%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%A4%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A4%BE%20%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B8%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%20%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%AC%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%88%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A5%9D%E0%A5%87%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82-%20Chakradoot.jpg)


0 टिप्पणियाँ