जौनपुर: लायंस क्लब गोमती ने निकाली तिरंगा यात्रा

जौनपुर,14 अगस्त। लायंस क्लब गोमती द्वारा तिरंगा यात्रा रविवार को पचहटिया में निकाली गई। यात्रा का समापन कुँवर दास सेवाश्रम द्वारा गोद लिए गए तिराहे पर हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लायन देवेश गुप्ता ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के विषय मे विस्तार से अपने विचार रखे। कार्यक्रम के व्यवस्थापक डॉ. राम अवध यादव, डॉ.शकुंतला यादव एवं उनके पैरा मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता दी।
कार्यक्रम का संचालन लायन मनीष गुप्ता ने किया। अंत मे संयोजक लायन सुधीर साहू ने सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर ला. अनिल अग्रहरी, ला. अनिल पांडे, ला. अशोक जी, ला. धीरज,  ला. डॉ राजेश , ला. वीरेंद्र सिंह, ला.डॉ.नरेंद्र  ला. संतोष साहू, ला. नवीन सहित अनेक लायन सदस्य उपस्थित रहे।

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति, जौनपुर के कोषाध्यक्ष सुधाकर प्रजापति (एडवोकेट) की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस 75वीं वर्षगाँठ की स्नेह सिंचित, हार्दिक शुभकामनाएं- Chakradoot
Ad

*चक्रदूत प्रजापति समाज (ट्रस्ट) के सदस्य आनन्द प्रजापति की तरफ से स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं ढ़ेर सारी शुभकामनाएं*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ