जौनपुर: राष्ट्र के हितार्थ मातृत्व शक्ति की अहम भूमिका

जौनपुर। मिशन शक्ति योजना के तहत सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज बदलापुर में मां और शिशु के शारीरिक शक्ति एवं आत्मिक शक्ति में वृद्धि हेतु व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मां और शिशु के हितार्थ, राष्ट्र के हितार्थ मातृत्व शक्ति की अहम भूमिका होती है। 
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह ने अपने वरदान तुल्य व्याख्यान में संदेश दिया कि मां सृष्टि की सर्वोत्तम शक्ति होती है, मां का सानिध्य शिशु को मजबूती प्रदान करता है। मिशन शक्ति संयोजक डॉ. पूनम श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में बताया कि मां का दूध शिशु के लिए अत्यन्त गुणकारी होता है।
मां शिशु की जीवनदायिनी होती है, आज कहीं न कहीं पाश्चात्य संस्कृति का दुष्प्रभाव मां और शिशु के संबंध पर पड़ रहा है। इससे मुक्ति तभी मिल सकती है जब स्त्री अपने अस्तित्व को समझकर कर्तव्य निष्ठता पर तटस्थ रहेगी। प्रस्तुत वैचारिक गोष्ठी में मिशन शक्ति की टीम डॉ. शशिबाला सिंह, डॉ. अंसारी, प्रसून सिंह का योगदान सराहनीय रहा। महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाया।

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

Saroj Homeopathic Clinic Dr. Shailesh Kumar Prajapati Mo.09696792841
Ad

Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ