जौनपुर: माई छोटा स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह सम्पन्न

  • छोटे बच्चों की प्रस्तुति ने सभी लोगों का मोह लिया मन
जौनपुर,17 अगस्त। भारत की स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे होने पर संपूर्ण देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जौनपुर-मड़ियाहूं रोड पर हरबसपुर में स्थित माई छोटा स्कूल में संस्थापक अवकाशप्राप्त सूबेदार मेजर फूलशंकर शुक्ल ने ध्वजारोहण किया जहां विशिष्ट अतिथि तिलकधारी महाविद्यालय के इतिहास विभाग के अध्यक्ष डा. प्रदीप सिंह भी मौजूद रहे। संस्थापक अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि ने स्वतंत्रता के महत्व को समझाते हुए देश की एकता और अखण्डता को बनाये रखने का संदेश दिया।
विद्यालय के संचालक अनिल शुक्ल ने माई छोटा स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता का उनके संस्थान के प्रति विश्वास हेतु अपना आभार व्यक्त किया। विद्यालय की शिक्षिका गौरी मनीषा श्वेता एवं केशव किशन के अथक प्रयास से बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके उपस्थित जन का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन केशव शुक्ल ने किया।
इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मध्य में विशिष्ट अतिथि डा. प्रदीप सिंह व डा. अनिल दुबे आजाद प्रधान सम्पादक को विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह एवं बुकें देकर सम्मानित किया गया। अन्त में संस्था के प्रबंधक तरुण शुक्ल ने सभी उपस्थित जन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कुंवर दुबे, प्रेम चन्द शुक्ल, तारकनाथ विश्वकर्मा, अमर सिंह, आनन्द, सोनम जायसवाल, अनुप्रिया सिंह, विनय, संदीप, भजन गायक अवधेश पाठक, सुभाष सोनकर, शशिभूषण दुबे, अमरीश शुक्ल, जयेंद्र शुक्ल, अजमल खान, हैदर रिजवी, ज्ञान दत्त शुक्ल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

*बाम्बे स्टील एण्ड एल्यूमीनियम, रानी की सराय ( मेन रोड) आजमगढ़ के प्रो. शिवकुमार की तरफ से  रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं ढ़ेर सारी शुभकामनाएं*
Ad

AD

अखण्ड सेवा संस्था उ.प्र. के अध्यक्ष राजेश कुमार प्रजापति की तरफ से रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं - Chakradoot
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ