जौनपुर: डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट बैठक सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सीलम साई तेजा, जिला कृषि अधिकारी के.के सिंह सहित विद्युत विभाग व बैंक के अधिकारी के द्वारा किसानों की समस्याओं को चुना गया एवं उनकी समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया। 
कृषि विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार बारिश देर से होने के कारण खाली खेतों में सब्जियों, तोरिया, अगेती आलू की खेती कर किसान खरीफ फसलों की भरपाई कर सकते हैं। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देशित किया कि नहरों में पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। 
अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि धान की सिंचाई का समय है जिसकी वजह से विद्युत आपूर्ति रहे। प्रगतिशील किसान बटे·ार नाथ ने जैविक खेती का अनुभव किसानों को बताया ने एकीकृत समन्वित कृषि प्रणाली से किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन वाली तकनीकियों से अपना अनुभव किसानों के बीच साझा किया। महिला कृषक साधना ने मशरूम उत्पादन से लाभ के बारे में किसानों को जागरूक किया। इस दौरान प्रभारी उप कृषि निदेशक केके सिंह,अपर जिला कृषि अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र यादव, एलडीएम उमाशंकर, जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*महाराजा दक्ष प्रजापति संघर्ष समिति जौनपुर के अध्यक्ष विजय कुमार प्रजापति एवं महासचिव धर्मेन्द्र प्रजापति की तरफ से आप सभी को रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं*
AD

*भागीदारी पार्टी (पी) के जिला जौनपुर सलाहकार ब्रह्मदेव प्रजापति एवं जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति की तरफ से आप सभी को रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


AD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ