- अमृत महोत्सव के 75 वी वर्ष गांठ पर सभी घरों में लहराये जायेगे राष्ट्रीय ध्वज
मुफ्तीगंज, जौनपुर 8 अगस्त। स्थानीय ब्लॉक के हाल में खण्ड विकास अधिकारी रवि कुमार सिंह ने प्रधानों एवम मातहत कर्मचारियों संग बैठक कर सरकार द्वारा दिए गए आदेशो का पालन करने के लिए विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्ष गांठ अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारत के हर घरों पर देश के स्वाभिमान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लहराना है यह हमारी आपकी जबाबदारी है हर घर तिरंगा पहुचाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान व स्वयं सहायता समूह की है। सभी सरकारी कार्यालयों एवम बाजारों देहातो के हर घर पर तिरंगा फहराने के सरकार के आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाये शिथिलता बर्दास्त नही किया जाएगा। यह देश के स्वाभिमान से जुड़ा प्रश्न है। इस अवसर पर सचिव विपिन राय, अनूप दीक्षित, रविशंकर, प्रमोद सिंह, सुरेश, उमेश, संदीप, झुरी यादव, आशा देवी, रीना राय आदि सभी लोग उपस्थिति रहे।



0 टिप्पणियाँ