जौनपुर। नगर के फूलपुर (मड़ियाहूं रोड) में स्थित एक रेस्टोरेन्ट में महाराज दक्ष प्रजापति संघर्ष समिति द्वारा आगामी 15 सितम्बर को पद्मश्री डा. रत्नप्पा कुम्भार की जयन्ती मनाने को लेकर बैठक हुई।
अध्यक्षता करते हुए माटीकला बोर्ड उत्तर प्रदेश सदस्य अजीत प्रजापति ने कहा कि पिछले वर्ष की भांति आगामी 15 सितम्बर को महाराजा दक्ष प्रजापति संघर्ष समिति के बैनर तले डा. रत्नप्पा कुम्भार की जयन्ती मनायी जायेगी। बैठक का संचालन करते हुए भाजपा जिला मंत्री डा. महेन्द्र प्रजापति ने प्रजापति समाज से अपील किया कि हम लोग एकजुट होकर रतनप्पा कुम्भार की जयन्ती को सफल बनायेंगे।
बैठक में महाराजा दक्ष प्रजापति संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय प्रजापति, महासचिव धर्मेन्द्र प्रजपति, भारतीय समता समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव लौटन प्रजापति, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री प्रमोद प्रजापति, अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राहुल प्रजापति, किसान मोर्चा मके ण्डल अध्यक्ष संदीप प्रजापति, शिक्षक जिलाजीत प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति, ठेकेदार रामपलट प्रजापति, संजय प्रजापति, मोहन लाल प्रजापति, महेन्द्र प्रजापति, ब्रह्मदेव प्रजापति, डॉ. संजीव प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ