जौनपुर: दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप मिश्र का निधन- Chakradoot

जौनपुर। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप मिश्र का निधन हो गया। मूलतः शहर से सटे कुल्हनमऊ निवासी श्री मिश्र करीब 50 वर्ष के थे। मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी स्व. मिश्र कर्मचारी हित के साथ जरूरमन्दों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। 
वह कुछ दिनों से अस्वस्थ थे जिसके चलते सोमवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
 उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गयी। वहीं दीवानी और कलेक्ट्रेट कचहरी के अधिवक्ता, कर्मचारी सहित अन्य चिर-परिचत लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर हुआ जहां तमाम लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ