जौनपुर: संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को लेकर हुई बैठक- Chakradoot

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में मंगलवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के सफल आयोजन को लेकेर अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में एक 1 से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 16 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। 
इसके संदर्भ में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और निर्देश दिया कि जो भी लक्ष्य दिए गए हैं उसे शत-प्रतिशत पूर्ण कराएं। जिला पंचायत राज अधिकारी के द्वारा किए गए कार्यों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि गांव में अभियान चलाकर झाड़ी कटान, हैंडपंप रिपेयर, हैंडपंप, प्लेटफार्म रिपेयर, एंटिलार्वा/फॉगिंग कार्यवाही, ग्रामीण क्षेत्रो में नालियो की सफाई का कार्य प्रमुखता से और प्रभावी ढंग से कराया जाए। इसमे ग्राम प्रधानों का सहयोग लिया जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान को पूरी गंभीरता से लेते हुए संपन्न कराएं। इसी प्रकार अन्य सहयोगी विभागों तथा नगर विकास विभाग द्वारा वार्डों में फागिंग, लारर्वा साइडल छिड़काव व कूड़ा उठान, नाला नालियों की सफाई कराई जाएगी। 
कृषि एवं सिंचाई विभाग द्वारा जमे हुए पानी में मच्छरों के प्रजनन को रोकना तथा सिंचाई के वैकल्पिक उपायों पर अपनी तकनीकी सलाह देना, मच्छर रोधी पौधों का उगाया जाना, नहरो तथा तालाबों के किनारे उगी वनस्पतियों को प्रत्येक पखवाड़े से हटाना, खेतों में मच्छरों के प्रजनन को रोकने, पशुपालन विभाग द्वारा सूअर पालकों को कम करने हेतु नई तकनीकों के प्रयोगों में मदद उपलब्ध कराने को कहा गया। 
महिला एवं बाल विकास द्वारा अति कुपोषित बच्चों को पोषण पुर्नवास केंद्र पर संदर्भित करना, जिला उद्यान विभाग द्वारा मच्छर विकर्षी पौधों का रोपण से सम्बंधित कार्य प्रभावी ढंग से कराए जाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फील्ड में जाकर स्वयं कार्य की गुणवत्ता एवं धरातलीय हकीकत को देखेंगे और शत-प्रतिशत कार्य करवाना सुनिश्चित करेंगे। 
इस कार्य मे किसी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उसके खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी। बैठक में उपस्थित नगरपालिका/नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्रों में सभी नाले, नालियो की सफाई सुनिश्चित करवा ली जाए कही भी जल भराव की स्थिति नही पैदा होनी चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका तथा अन्य सहयोगी विभागो के जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ