जौनपुर: अनीता मिश्रा बनी आप महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष- Chakradoot

जौनपुर। अनीता मिश्रा को आम आदमी पार्टी जौनपुर की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बनाया गया। अनीता को जौनपुर के महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल छा गया जिसके पश्चात अनीता को पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनपदवासियों ने बधाई दी। 
वही पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि अनीता बहुत ही सरल स्वभाव की तेज-तर्रार एवं कर्मठ महिला हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि इनके द्वारा जौनपुर में पार्टी के विचारों व कार्यों को जन-जन तक पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ पहुंचाया जाएगा। इसी के साथ सभी लोगों ने इनकी राजनीतिक भविष्य को उज्जवल होने की बधाई दिया।

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ