जौनपुर। धर्मापुर ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को आयोजित समारोह में बीडीओ काशीनाथ सोनकर ने कुरेथू की प्रधान विभा रानी, कादीपुर की प्रधान शीला यादव और किरतापुर के प्रधान विनोद यादव को विद्यालयों के कायाकल्प में बेहतर काम करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इन गांवों के सचिव अरविंद यादव व श्रुति गुप्ता को भी बधाई दी गयी।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत लालजी राम, एडीओ कोआपरेटिव ब्रह्मजीत सिंह, युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, सचिव राजेश यादव, धर्मेन्द्र राय, रजनीश पांडेय, बाबू लाल, स्वतंत्र कुमार आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ