जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से चलाये जा रहे मिशन शक्ति के तहत रविवार को थाना कोतवाली की एण्टी रोमियो की उपनिरीक्षक कंचन पांडेय की टीम ने शहर में भ्रमण किया।
इस दौरान टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को उनके सुरक्षार्थ व सहायता हेतु शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न विभिन्न हेल्पलाइन 1090- वीमेन पावर लाइन, 181-महिला हेल्पलाइन, 108- एम्बुलेंस सेवा, 1076- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112- पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098- चाइल्ड लाइन, 102- स्वास्थ्य सेवा सहित थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी दी गयी।
साथ ही सभी लोगों को जागरूकता पम्पलेट वितरित किया गया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक कंचन पांडेय के साथ महिला सिपाही सोनी पासवान, नेहा दीक्षित, रीता शुक्ला, राम प्रताप राय, इन्द्रजीत प्रसाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ