नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में इस हफ्ते सोने की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज यानी 4 जून यानी शनिवार के दिन सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। आज आपके पास सोना खरीदने या गहने बनवाने का बढ़िया मौका है। वहीं आज सोने के साथ साथ चांदी के रेट में भी गिरावट आई है। सोने और चांदी के भाव में इस हफ्ते की 31 मई और उसके बाद जून की पहली तारीख यानी बुधवार को भी गिरावट देखने को मिली थी।
कितना है सोने का भाव
गुड रिटर्न वेबसाइट से मिले आकड़ों के मुताबिक आज सुबह दिल्ली में 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव गिरकर 47,750 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर आ गया है। अगर शुक्रवार की कीमतों से तुलना करें तो सोने के भाव में 350 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अगर दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले गोल्ड की बात की जाय तो इसकी कीमतें भी गिरी हैं। गुरुवार के दिन 24 कैरेट शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत गिरकर 52,100 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर आ गई। शुक्रवार को इसकी कीमत 52,470 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज की गई थी। कल के मुकाबले आज इसकी कीमत में 370 रुपये की गिरावट आई है।
शनिवार के दिन चांदी का भाव
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शनिवार को जहां सोने के भाव में तेजी देखने को मिली तो वहीं चांदी के दाम में गिरावट आई है। गुड रिटर्न वेबसाइट के अनुसार शनिवार को चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को चांदी का भाव गिरावट के साथ 61,700 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया। अगर शुक्रवार की कीमतों के हिसाब से देखा जाय तो चांदी के भाव में 1 हजार रुपये की गिरावट आई है। शुक्रवार को चांदी का भाव 62,700 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया था।
ऑलटाइम हाई रेट से इतना सस्ता हुआ गोल्ड
अगर ऑल टाइम हाई रेट से आज गोल्ड रेट की तुलना की जाय तो, सोने की कीमतों में 7,900 रुपये की कमी दर्ज की गई है। बता दें कि, अगस्त 2020 में सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 55,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर था।
0 टिप्पणियाँ