जौनपुर। राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता(National Taekwondo Competition) में जौनपुर के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश की तरफ से शानदार प्रदर्शन के बल पर 4 गोल्ड, 3 सिल्वर व 2 ब्रांच मेडल(4 Gold, 3 Silver and 2 Branch Medals) हासिल किया। उक्त प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाड़ी समृद्धि साहू, अश्विन पांडेय, शिवानी पांडेय, नूर मोहम्मद, सिल्वर मेडल प्राप्त खिलाड़ी धीरज यादव, कृतार्थ गुप्ता, सौभाग्य साहू एवं ब्रांच मेडल प्राप्त खिलाड़ी अंकिता गुप्ता, अभिषेक गुप्ता हैं। प्रशिक्षक व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव साहू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाड़ियों का चयन नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है जो 17 से 23 जुलाई को होना है। 
जनपद आगमन पर खिलाड़ियों के परिवार व एसोसिएशन के लोगों ने फूल माला से लादते हुये मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के मैनेजर शुभम गुप्ता, अध्यक्ष अरविंद सिंह, शकील गुजरवाल, महिला मैनेजर यासमीन बेगम, संदीप शर्मा, गणेश साहू, बंटी मोदनवाल, शमीम अहमद, मोहम्मद आसिफ, अरविंद सिंह, विकास वर्मा, अमित निगम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।