जौनपुर। सांई मंदिर शिवापार का 10वां स्थापना दिवस (10th Foundation Day of Sai Mandir Shivapar)मंगलवार को पूरी आस्था और विश्वास के साथ मनाया गया। इस मौके पर भारी संख्या में भक्तो ने बाबा के दरबार में मत्था टेका। भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया और साई भजन संध्या में साईनाथ की महिमा का गुणगान सुना। सिरकोनी विकास खण्ड के शिवापार गांव(Shivapar Village) में अमर बहादुर सिंह की पत्नी स्व. निर्मला सिंह द्वारा स्थापित साईनाथ मंदिर का 10वां स्थापना दिवस मनाया गया। आयोजकों द्वारा पहले बाबा का सिंगार किया गया जिसके बाद साईनाथ की आरती होने के साथ ही प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर साई भक्तों का भारी हुजुम उमड़ पड़ा। इस मौके पर राकेश सिंह सिंह, प्रीति सिंह, सपना सिंह, रीना सिंह, मैन बहादुर सिंह, मिथिलेश सिंह, विशेष सिंह, कुशाग्र सिंह, यथार्थ सिंह समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।