जौनपुर: राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य के पिता का निधन- Chakradoot

जौनपुर। राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अखिलेश्वर शुक्ला के पिता का सोमवार को निधन हो गया । निधन का समाचार सुनकर महाविद्यालय परिवार और शुभ चिंतक शोकाकुल हो गए । पूर्व प्राचार्य के पिता स्व. राजबली शुक्ल का निधन वाराणसी के गोदौलिया स्थित आवास पर हुआ। जिनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया मुखाग्नि बड़े पुत्र डॉ. अखिलेश्वर शुक्ला ने दिया। 
राजबली शुक्ल बिहार के रोहतास जिले के तहसील करगहर के शुकुल पुर गाव के मूल निवासी थे। इन्होंने अपने पीछे पत्नी, पांच पुत्र और एक पुत्री सहित भरापुरा परिवार छोड़ गए है। प्राचार्य डा. शंभू राम की अध्यक्षता में आज महाविद्यालय में एक शोक सभा हुई जिसमें सभी शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की गई की मृतक की आत्म की शांति तथा उनके परिवार को असह्य दुख सहन करने शक्ति प्रदान करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ