यूपीएससी परीक्षा पास कर देश की सेवा करना चाहती है श्रुति
जौनपुर। जनपद के एक स्वर्णकार समाज की बेटी ने इंटरमीडिएट में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होने के बाद से ही बधाई देने वालों की कतार लग गयी। हरिहर पब्लिक स्कूल की इंटरमीडिएट छात्रा श्रुति वर्मा ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। श्रुति के पिता राजकुमार वर्मा ने बताया कि हमारी बिटिया पढ़ाई के प्रति हमेशा ईमानदारी और मेहनत करती है। श्रुति का परिणाम देखकर हम सबका दिल खिल गया। इस मौके पर पहुंचे पन्ना लाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जनकल्याण समिती के संस्थापक शिवा वर्मा तथा कोषाध्यक्ष ज्योति वर्मा ने माता रानी की प्रतिमा भेंट करके बधाई दिया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किया।
श्रुति ने 500 में से कुल 425 अंक प्राप्त की। श्रुति ने बताया कि पढ़ाई में मेहनत के साथ स्मार्ट स्टडी की भी जरूरत पड़ती है। स्मार्ट स्टडी करने से एक उत्तर में कई प्रश्नों का हल हो सकता है। आगे यूपीएससी की परीक्षा पास करके देश की सेवा करना चाहती हूॅ। इस अवसर रानी वर्मा, हिमांशु वर्मा, युवराज वर्मा, तुषार वर्मा, गोलू वर्मा समेत तमाम लोगों ने बधाई दिया।
0 टिप्पणियाँ