जौनपुर। नगर के भण्डारी स्टेशन पर शनिवार को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट संस्था के दिशा निर्देश पर निःशुल्क प्याऊ व्यवस्था का आयोजन किया गया। आयोजक निसार अहमद स्काउट प्रशिक्षक ने भण्डारी स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों के लिये निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था कराया। उसके अलावा मड़ियाहूं, रोडवेज आदि जगहों पर सेवा कार्य चला। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। नर सेवा नारायण सेवा का उत्साहवर्धन करते हुए असहाय, गरीब, लाचार लोगों की हमेशा मदद करनी चाहिये। प्यासे को पानी पिलाना, गरीब असहाय पीड़ित की सहायता करना स्काउट गाइड का परम उद्देश्य है। यह सेवा आगे लगातार जारी रहेगी।
0 टिप्पणियाँ