- योग-प्राणायाम से ही मन में सद्विचारों का उदय होता हैं: शशि प्रजापति
रोहनियां, वाराणसी। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर जहां पूरा विश्व योग के गुण सिख रहे थे वहीं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गंगा तट के निकट प्राचीन शिव मंदिर श्री शुलटंकेश्वर महादेव के मंदिर प्रांगण में पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह के अध्यक्षता में सभी क्षेत्रवासियों के अलावा शिव भक्तों ने भी आसन-प्राणायाम के गुण सिख कर स्वयं को योगमय किया। मंदिर प्रांगण में योग शिविर का सफल आयोजन शुलटंकेश्वर मण्डल अध्यक्ष मिलन मौर्या के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। योग शिक्षक के रूप में शशिकांत प्रजापति ने लोगों को योगाभ्यास के साथ साथ आसन-प्राणायाम से होने वाले लाभों के बारे में लोगों को बताया।
इस अवसर पर कार्यक्रम मिलन मौर्या, विनोद सिंह महावन, गोपाल सिंह, वीरू सिंह, गोविन्द दास गुप्ता, अजय गौंड, गौरव पटेल, पुनवासी विश्वकर्मा, पीएन सिंह, योगेंद्र नाथ तिवारी के साथ अन्य क्षेत्रीय लोगों और शिवभक्तों ने योग-आसन किये।
.jpg)
.jpg)
.jpg)

0 टिप्पणियाँ