मुंबई। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स 2022 इस बार अबू धाबी में आयोजित हुआ। अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड सितारों का जलवा रहा. सलमान खान, अनन्या पांडे, सारा अली खान, नोरा फतेही से लेकर बॉलीवुड के कई सितारों ने आईफा के 22वें संस्करण में मनोरंजन जगत के कई कलाकार शिरकत की। वहीं अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी आईफा 2022 के दौरान अपनी परफॉर्म देकर सभी का दिल जीत लिया. लगभग सभी एक्ट्रेसेस के बोल्ड लुक्स ने लोगों के होश उड़ाए।
अवॉर्ड्स की बात करें तो इस साल विक्की कौशल ने आईफा में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस अवॉर्ड को उन्हें अभिनेत्री तमन्ना भाटिया दिया। उन्होंने इस पुरस्कार को दिवंगत अभिनेता इरफान खान को समर्पित किया। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का आईफा 2022 अवॉर्ड अभिनेत्री कृति सेनन को उनकी फिल्मी मिमी के लिए दिया गया। इस अवॉर्ड को देने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को स्टेज पर बुलाया गया। आइए आपको बताते हैं आईफा 2022 में किसको मिला कौन सा अवॉर्ड।
0 टिप्पणियाँ