मुंबई। श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को ड्रग्स लेने के मामले में बेल मिल गई है। सिद्धांत के साथ चार लोगों को जमानत दी गई है। डीसीपी ईस्ट बेंगलुरु भीमाशंकर गुलेड ने बयान देते हुए कहा है कि सिद्धांत कपूर और चार लोगों को स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया गया है।
जब उन्हें बुलाया जाएगा तो उन्हें पुलिस स्टेशन आना होगा। डीसीपी ने अपने बयान में यह भी कहा कि इसकी पुष्टि हुई है कि बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर ने मादक पदार्थ लिए। उनके खून की जांच रिपोर्ट में मादक पदार्थ लिए जाने की बात सामने आयी है।
कल हुए थे गिरफ्तार
बता दें कि बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री श्रद्दा कपूर के भाई और फेमस अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को कल बैंगलुरू पुलिस ने ड्रग्स लेने के मामले में हिरासत में लिया था। बीते रविवार को जब बैंगलुरू पुलिस ने एक होटल में रेड मारी और सिद्धांत समेत चार लोगों को ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।
क्या कहा था पुलिस ने 
बैंगलुरू पुलिस ने बताया था कि रविवार रात को एमजी रोड पर एक पॉश होटल में रेव पार्टी चल रही थी, तभी पुलिस के एक दल ने वहां छापा मारा जहां से सिद्धांत कपूर के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस पार्टी में करीब 35 लोग थे। सिद्धांत भी इस पार्टी में शामिल हुए थे। 
जब सभी का मेडिकल टेस्ट करवाया तो सिद्धांत समेत पांच लोगों का टेस्ट पॉजिटिव आया था। पुलिस ने पार्टी से सात ‘एक्स्टेसी’ गोलियां और मारिजुआना का एक पैकेट भी बरामद किया. आरोपियों पर स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ कानून की धारा 22ए, 22बी और 27बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।