जौनपुर। नगर के सिपाह स्थित अचला देवी गेट पर भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल भागीदारी पार्टी द्वारा आयोजित जिले के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. महेश चंद्रा प्रजापति संगठन को मजबूती देने के लिए पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पार्टी के पदाधिकारियों को बूथ पर संगठन को मजबूत करने की अति आवश्यक है एक एक बूथ पर 25, 25 की संख्या में पदाधिकारियों को नियुक्त करना है हम सभी को मिलकर यह चुनाव भाजपा को केंद्र से हटाने के लिए लड़ना है भागीदारी पार्टी प्रत्याशियों की नियुक्ति इसलिए पहले कर रही है कि प्रत्याशी जनता के बीच में जाकर अपनी बात को जनता के बीच में रखें और जनता से सीधे संवाद कर के उन्हें अपने साथ जोड़ने का काम करें।
श्री प्रजापति से यह सवाल पूछे जाने पर कि क्या वह अखिलेश यादव से अलग होकर चुनाव लड़ेंगे तो प्रजापति ने कहा कि वह बड़े भाई हैं यदि वह चाहेंगे तो उनके साथ चुनाव लड़ेंगे लेकिन दिक्कतें यहां खड़ी होती हैं। जब चुनाव सिर पर होता है नॉमिनेशन का अंतिम दिन होता है तब यह पार्टियां प्रत्याशी का चुनाव करते हैं। इतने कम समय में प्रत्याशी का चुनाव होने पर वह कब क्षेत्र में जाएगा कब चुनावी जनसभाएं करेगा। अपने विचारों को जनता के बीच में कैसे पहुंचएगा आदि दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसके परिणाम स्वरूप हमें हार का सामना करना पड़ता है इसके दृष्टिगत भागीदारी पार्टी 13 प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी कर चुका है द्वितीय सूची जल्द ही जारी की जाएगी।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को आड़े हाथ लेते हुए श्री प्रजापति ने कहा एसी में बैठ कर काम करने से संगठन मजबूत नहीं होगा अखिलेश यादव को भी धरातल पर उतर कर काम करने की जरूरत है आज समाजवादी पार्टी में ऐसे तमाम कार्यकर्ता हैं जिनसे अखिलेश यादव मिलते तक नहीं है क्या इसी भावना से सरकार बनाई जा सकती है यदि अखिलेश यादव 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों का सही चयन, मोर्चे की समान हिस्सेदारी देने का कार्य किए होते तो आज प्रदेश में गठबंधन की सरकार होती वह सारा निर्णय, सारा कमान अपने पास रखते हैं आज जरूरत है मोर्चे में शामिल सभी दलों में विभिन्न जाति के नेता जो कार्य कर रहे हैं।
उनको काम बांट कर एक निश्चित क्षेत्र में लगाकर धरातल पर काम करने की जरूरत है नहीं तो भाजपा को केंद्र से भगाने का सपना अधूरा रह जाएगा। इस बार यदि ऐसा नहीं किया गया तो भागीदारी पार्टी किसी के भी साथ जाकर चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है जो भागीदारी देने का कार्य करेगा भागीदारी पार्टी उसी के साथ चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र होगी। भाजपा पर हमला करते हुए श्री प्रजापति ने कहा की भाजपा की सरकार में महंगाई चरम उत्कर्ष पर है लेकिन सरकार को यह दिखाई नहीं दे रहा है डीजल, पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं पेट्रोल का दाम 80 रूपये से बढ़ाकर 107 रूपये कर दिया गया और 10 रूपये कम करके आज सरकार ढिंढोरा पीट रही है कि हम महंगाई कम कर रहे हैं महंगाई कम तब होती जब पेट्रोल के दाम 80 रूपये के नीचे होते।
प्रदेश में आए दिन जाति जुल्म अत्याचार उत्पीड़न बढ़ रहा है आए दिन हत्याएं हो रही हैं सड़कों पर सांड खुलेआम घूम रहे हैं आए दिन सड़क दुर्घटना सांड की वजह से हो रही हैं, किसानों को गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है, नौजवानों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है अभी हाल ही में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक लखनऊ के ने कई अस्पतालों का निरीक्षण किया और डिप्टी सीएम ने खुद कहा कि सरकारी अस्पतालों की स्थिति बहुत ही खराब है आखिर पिछले 5 साल यह सरकार क्या कर रही थी?
गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं सरकार 5 किलो गेहूं 5 किलो चावल देकर गरीबों का वोट ले ले रही है इस बार भागीदारी पार्टी के पदाधिकारी उन गरीबों को समझाने का प्रयास करेंगे जिसके वोट की बदौलत आज भाजपा सत्ता में है उनके घमंड को चूर चूर करने का कार्य पार्टी के पदाधिकारी करेंगे इस मौके पर जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी जिया लाल प्रजापति, जिला सलाहकार ब्रह्मदेव प्रजापति, कोषाअध्यक्ष सावन प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, अजय यादव, धीरेंद्र यादव आदि पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ