जौनपुर: चित्रांश परिवारों को जोड़कर संगठन व समाज को मजबूत बनायेंगेः राकेश श्रीवास्तव- Chakradoot

  • अभाकाम 5680 ने घोषित की नयी कार्यकारिणी
  • समाज के कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तियों का चयन करके दी गयी जिम्मेदारी
जौनपुर। प्रातः स्मरणीय भगवान हम सबके आराध्य हैं। सभी कायस्थों को भगवान चित्रगुप्त की पूजा अवश्य करनी चाहिए। जो कायस्थ सक्षम हो, उन्हें जरूरतमंद कायस्थों की मदद जरूर करनी चाहिए और चित्रांश परिवारों को जोड़कर संगठन व समाज को मजबूत बनाने का कार्य करना चाहिए तथा कायस्थों को हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग भी करना चाहिए। इससे समाज मे हमारी भागीदारी बढ़ेगी। 
उपरोक्त बातें शहर के सिपाह में आयोजित कार्यकारिणी घोषित बैठक में उपस्थित स्वजातीय बंधुओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव/जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कही। इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त के पूजन आरती से हुई जिसके बाद बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कायस्थ समाज की विकास व एकजुटता पर बल दिया। जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कार्यकारिणी के समस्त पदों का एक-एक करके घोषणा की जिस पर महासचिव ने सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण किया।
घोषित कार्यकारिणी में वरिष्ठ संरक्षक आनंद मोहन श्रीवास्तव, संरक्षक डा. एनके सिन्हा, संरक्षक राजकपूर श्रीवास्तव, संरक्षक एससी लाल, संरक्षक बाबा धर्मपुत्र अशोक, संरक्षक सरस चंद्र श्रीवास्तव, संरक्षक गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम रतन श्रीवास्तव, संगठन मंत्री शशि श्रीवास्तव, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमित निगम, महासचिव विजय श्रीवास्तव, राजनैतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डा. राहुल श्रीवास्तव, शैक्षिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव एडवोकेट, वित्त प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव को सर्वसहमति से मनोनीत किया गया। 
इसी क्रम में अजय आनंद, जय आनंद, दयाशंकर निगम, आशीष श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव चुम्मन, सुधीर अस्थाना जिला उपाध्यक्ष, प्रमोद दादा, दिनेश चंद्र, राकेश चुन्नू, सचिन श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव चौकिया, राजेश श्रीवास्तव वेस्टीज को जिला मंत्री चुने गये। कार्यक्रम के उपरांत धन्यवाद ज्ञापन राजनैतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव संजय अस्थाना ने किया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

Saroj Homeopathic Clinic Dr. Shailesh Kumar Prajapati Mo.09696792841
Ad

Ad

Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ