- डा. मो. रफीक अध्यक्ष व डा. संदीप सिंह बने सचिव
जौनपुर। प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। संघ के सदस्यों एवं चिकित्सकों ने सर्वसम्मति से डा. मो. रफीक को अध्यक्ष एवं डा. संदीप कुमार सिंह को सचिव नियुक्त किया।
वहीं सचिव (प्रशासनिक सास्कृत) डा. आलोक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष (एचक्यू) डा. आरके गुप्ता, उपाध्यक्ष (सामान्य) डा. एके सिंह, उपाध्यक्ष डा. विशाल कुमार यादव, डा. मनोज कुमार सिंह, अतिरिक्त सचिव डा. अरूण कुमार कन्नौजिया, वित्त सचिव डा. तरूण कुमार सिंह, एडीटर डा. श्रवण कुमार सिंह, मेम्बर टू सेन्ट्रल कमेटी डा. रमेश चन्द्रा बनाये गये। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
0 टिप्पणियाँ