Jaunpur News: ‘स्वाहा होगा’ के मूल मंत्र के साथ अहंकारी सत्ता से प्रदेश को मुक्ति दिलायेंगे ब्राह्मणः अरूण दुबे

  • ब्रह्मत्व से ही बचेगा हिन्दुत्वः बाबा दुबे
  • ब्राह्मणों के शक्तिशाली मंच के रूप में उभरा ‘ब्रह्मादेश समागम’
जौनपुर। अब समय आ गया है कि ब्रह्मादेश को लागू किया जाए। ब्रह्मादेश स्पष्ट है- अहंकारी सत्ता का स्वाहा होगा। 2022 के चुनाव में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस विशाल ब्रह्मण जनसभा में मौजूद ब्रह्म विद्वानों द्वारा यह स्पष्ट किया गया। अब राजनीति में एक बहुत बड़ा बदलाव होगा। यह उद्घोष ओम् श्री ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं पूर्व विधायक ओम प्रकाश ‘बाबा’ दुबे ने बदलापुर तहसील के कड़ेरेपुर में आयोजित ‘ब्रह्मादेश समागम’ में किया। इसके पहले जनसभा की शुरूआत ब्राह्मण विद्वानों के शंखनाद से हुई।
तत्पश्चात् जनसभा को संबोधित करते हुए बाबा दुबे ने कहा कि प्रदेश के ब्राह्मण समाज उत्तर प्रदेश की राजनीति का भविष्य तय करेंगे। अब राजनीति में ब्राह्मणों को अनदेखा नहीं किया जा सकता। अब समय बदलाव का आ गया है, अब जो ब्रह्मादेश होगा उसे लागू किया जाएगा। ब्रह्मादेश सभी लोगों की बात करेगा ये हर वर्ग को साथ लेकर चलेगा। आज की सिर्फ बात ब्रह्मणों की नहीं, बल्कि उन सभी वर्गों के लोगों की होगी जिनकी बात को आज के सत्ताधारी अनसुना कर देंते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ब्राह्मण ही नहीं तो हिन्दुत्व को कैसे बचाओगे जिससे हिन्दुत्व और देश की संस्कृति पूरी तरह जुड़ी हुई है।
बाबा दुबे ने बताया कि ‘ब्रह्मादेश समागम’ में होने जा रही घोषणाएं उनके और उनके “बाबा मित्र परिषद” समेत अन्य संगठनों से जुड़े हजारों-हजार सहयोगियों के तीन दशकों से भी अधिक समय से चलाए जा रहे कई निजी पहल एवं परिवार के धर्मार्थ, शैक्षिक, सामाजिक संस्थाओं व सामाजिक एवं राजनीतिक सक्रियता द्वारा निरूस्वार्थ मानवीय कल्याण युक्त विकास कार्यक्रमों की परिणति है।
 इसी क्रम में ओम् श्री लोकहित सप्तसमिति के सारथी अरुण दुबे ने कहा कि यह जनसागर रूपी ‘ब्रह्मादेश समागम’ अनन्त काल से ब्राह्मणों द्वारा सर्वथा लोकहित को ही स्वहित मानने के मूल सिद्धान्त का अनुसरण करते हुए गौरवशाली भविष्य के प्राप्ति पथ पर सर्वसमाज के हर वर्ग को समकक्ष लेकर अग्रसर होने का निर्णायक क्षण है। जनसभा में मंच पर सैकड़ों विद्वान जन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राहुल त्रिपाठी जिला प्रवक्ता समाजवादी पार्टी ने किया।

Ad

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

Saroj Homeopathic Clinic Dr. Shailesh Kumar Prajapati Mo.09696792841
Ad

Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ