Jaunpur News: प्रजापति समाज ने डा. रत्नप्पा की मनायी 23वीं पुण्यतिथि- Chakradoot

जौनपुर। नगर के रशीदाबाद में अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज द्वारा संविधान सदस्य डा. रत्नप्पा कुम्भार की 23वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी चन्द्रशेखर प्रजापति ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक सन्त रामसुभीख प्रजापति अपने जीवनकाल में चाहते थे कि समाज के लोग डा. रत्नप्पा की जयन्ती और पुण्यतिथि मनायें।
भागीदारी पार्टी (पी) के जिला सलाहकार ब्रह्मदेव प्रजापति ने कहा कि हमारी पार्टी प्रजापति समाज को जागरूक करके डा. रत्नप्पा के सपनों को पूरा करने का कार्य करेगी। कार्यक्रम का संचालन अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने किया। कार्यक्रम आयोजक/अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रजापति ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर भागीदारी पार्टी (पी) के जिला कोषाध्यक्ष सावन प्रजापति, सुषमा प्रजापति, पवन प्रजापति, नीतू प्रजापति, अभिमन्यु प्रजापति, पूजा प्रजापति, विकास प्रजापति, प्रीति प्रजापति, आदर्श प्रजापति, रीता प्रजापति, दीपक प्रजापति, दूधनाथ प्रजापति, विजय प्रजापति सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

Saroj Homeopathic Clinic Dr. Shailesh Kumar Prajapati Mo.09696792841
Ad

Ad

Ad

Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ