Jaunpur News: विश्व हिन्दू सेवा संघ के जिलाध्यक्ष बने गणेश मोदनवाल

जौनपुर। विश्व हिन्दू सेवा संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गणेश मोदनवाल के नेतृत्व में साहू धर्मशाला में शपथ ग्रहण समारोह हुआ जहां मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुशवाहा ने मनोनयन पत्र देकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गणेश मोदनवाल को सम्मानित किया। साथ ही कहा कि हिंदुओं की सेवा ही एकमात्र उद्देश्य है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री विकास अग्रहरि ने कहा कि आगामी चुनाव में हिन्दू जनमानस एकजुट होकर हिन्दू विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। 
उन्होंने कहा कि जो हिन्दू हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश यादव व प्रदेश प्रवक्ता स्वामी विवेकानंद जी महाराज ने कहा कि 2024 से पहले भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाय, क्योंकि भारत विश्व गुरु की ओर अग्रसर हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन संस्कार श्रीवास्तव ने किया। 
इस अवसर पर अभिषेक पाठक, सूर्यभान मौर्य, रोहित साहू, रवि मौर्या, रोहित अग्रहरी, दीपक माली, सत्यम दुबे, सौरव श्रीवास्तव, विक्की अग्रहरी, जतिन अग्रहरी, अनुराग मोदनवाल, हिमांशु मोदनवाल, राजेश गुप्ता, अनिल सोनी, सत्यम दुबे, मनोज सेठ, अरविंद सेठ, आशू पाण्डेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अन्त में जिलाध्यक्ष गणेश मोदनवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Ad

Ad

Dr_ Abdul_Mahbood_Chakradoot
Ad

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

Saroj Homeopathic Clinic Dr. Shailesh Kumar Prajapati Mo.09696792841
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ