जौनपुर। नगर के रशीदाबाद के कुम्भार बस्ती में भागीदारी पार्टी पी ने जागरूकता अभियान के दौरान सभी जाति व धर्म के लोगों से मुलाकात किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष व पूर्व लोकसभा प्रत्यशी बृजेश प्रजापति ने मल्हनी विधानसभा अध्यक्ष अवधेश प्रजापति, जफराबाद विधानसभा अध्यक्ष चंदन प्रजापति, मछलीशहर विधानसभा अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रजापति, मुगराबादशाहपुर विधानसभा अध्यक्ष नन्दलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष शोभनाथ प्रजापति, सचिव फूलचन्द्र प्रजापति, सदर विधानसभा अध्यक्ष पंकज बिन्द, जिला उपाध्यक्ष नवनीत प्रजापति व रामलाल प्रजापति को सदस्य नियुक्त करते हुए कहा कि भागीदारी पार्टी पी सभी जाति-धर्मो को लेकर प्रजापति सामज में एकता की क्रान्ति लाकर सन् 22 के विधानसभा चुनाव में भागीदारी संकल्प मोर्चा के नेतृत्व में आज की दर्द भरी भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे, क्योकि उत्तर प्रदेश की जनता योगी सरकार से ऊब चुकी है और अपने को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
देश व प्रदेश की जनता हमारे पार्टी के मुखिया प्रेमचन्द्र प्रजापति व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की सरकार बनाने का मन बना चुकी हैं। आने वाले कल में सम्पूर्ण भारत में गुलाबी-पीला झण्डा लहरायेगा। आर. के कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक अरूण प्रजापति ने अध्यक्षता व कोषाध्यक्ष सावन प्रजापति ने संचालन किया।
इस अवसर पर जिला सलाहकार ब्रह्मदेव प्रजापति, लक्ष्मन प्रजापति, संतोष कुमार, विनोद कुमार, सुरेश प्रजापति, महेन्द्र कुमार, रीता, सुषमा, रीतू प्रजापति, मुंगराबादशाहपुर विधानसभा प्रभारी रविशंकर प्रजापति, तरहटी ग्रामसभा उपाध्यक्ष अमर बहादुर प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।





0 टिप्पणियाँ