News: भाजपाजनों ने दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयन्ती मनायी

जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित शीतला चौकियां धाम में सुरेंद्र श्रीमाली के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती एक दिन पूर्व संध्या पर मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय जी के जीवन काल से जुड़े उनके विचारधारा पर चलने का संकल्प लिया।
नगर अध्यक्ष उत्तरी मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा ने भाजपा के साढ़े 4 वर्ष बीतने के बाद पार्टी के सराहनीय कार्य की उपलब्धियां बताई। 
इस अवसर पर सुरेंद्र श्रीमाली, विकास पंडा, मेवालाल यादव, विकास शर्मा, मनीष सोनकर, मोहित जायसवाल, अच्छे लाल मौर्य, राघवेंद्र दत्त दुबे, प्रेमचंद्र मौर्य, लकी गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन इमरान खान ने किया। अन्त में नगर उत्तरी के मंडल महामंत्री विकास पंडा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Saroj Homeopathic Clinic Dr. Shailesh Kumar Prajapati Mo.09696792841
Ad

Ad

Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ