News: मदरसे में मनाया गया हिंदी दिवस

जौनपुर। मदरसा रियाजुल उलूम मछलीशहर में हिन्दी दिवस मनाया गया। हाजी इमरान खान ने कहा कि भारत की पहचान विदेशों में हिन्दी से होती है। हिन्दुस्तान के हर हिस्से में हिन्दी बोली जाती है। 
उन्होंने कहा कि हिन्दी का प्रकाश सम्पूर्ण देश में फैलाना चाहिये। अध्यापक फैजान अहमद ने कहा कि संविधान सभा ने 14 सितंबर, 1949 को देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी को भारत की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया था। 
इसी दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार ने हर साल 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। इस बीच मदरसे के बच्चे और समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

DR_Prasant_kumar_prajapati
Ad

Saroj Homeopathic Clinic Dr. Shailesh Kumar Prajapati Mo.09696792841
Ad

Ad

Ad

Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ