News: दिलराम प्रजापति के निधन पर शोकसभा आयोजित- Chakradoot

जौनपुर। मदारपुर दोयम में अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के पदाधिकारियों ने आजमगढ़ के निजामाबाद कस्बा निवासी वरिष्ठ समाजसेवी दिलराम प्रजापति 96 वर्ष के निधन पर शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। 
राष्ट्रीय संयोजक मोहल लाल प्रजापत ने दिलराम प्रजापति के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दिलराम प्रजापति करंजाकला ब्लाक के सिद्दीकपुर निवासी वरिष्ठ दंत चिकित्सक प्रशान्त कुमार प्रजापति के दादा थे। चिकित्साधिकारी स्व. चन्द्र प्रकाश प्रजापति के पिता थे। दिलराम प्रजापति का जौनपुर की धरती से विशेष लगाव था। 
भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत राम सुभीख प्रजापति अपने जीवनकाल में दिलराम प्रजापति की समाजसेवा से खुश होकर उनकी सराहना करते थे।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष व चक्रदूत के सम्पादक महेन्द्र कुमार प्रजापति ने किया। संचालन जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय प्रजापति, हर्ष प्रजापति, निर्मला प्रजापति, शशि प्रजापति, दीपक प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Saroj Homeopathic Clinic Dr. Shailesh Kumar Prajapati Mo.09696792841
Advertisement

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ