कैसे करूं दिल की बात
साथ छोड़ते देख लोगों को,
कैसे करूं अपने दिल की बात।
समय कठिन है बचके रहना यारों,
महामारी लगाए बैठी है घात।।
चहुं ओर फैली इसकी माया,
मन में लोगों के डर इसका छाया।
है इसके बड़े-बड़े अत्याचार,
मास्क, सैनिटाइजर इसके उपचार।।
तुम्ही रक्षा करो अब हमारी हे नाथ,
दूध मुंहे तक हो रहे है अनाथ।
हाथ जोड़कर हम करें तेरी विनती,
न मिले विश्व में संक्रमिंतों की गिनती।।
कैसे कहूं यारों अपने दिल की बात,
ये बीमारी दे रही सबको नित्य अधात।
बहुत जरूरी हो तो घर से निकलना,
लोगों से दो गज दूरी रख के चलना।।
मत रो तुम प्यारे, वक्त भी ये गुजर जाएगा।
जरा सावधानी रखले, इससे तू बच जाएगा।।
दूर करेंगे प्रभु अब इसको धीरे-धीरे,
जल्दी मिलेंगे गले हम मित्रगण सारे।
कैसे कहूं अब मैं अपने दिल की बात,
अब तो सब है बाबा विश्वनाथ के हाथ।।
अंकुर सिंह
चंदवक, जौनपुर, उत्तर प्रदेश- 222129
मोबाइल नंबर - 8367782654.
व्हाट्सअप नंबर - 8792257267.
0 टिप्पणियाँ