देवमनी प्रजापति की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती : संजय प्रजापति- Chakradoot

जौनपुर। मड़ियाहूं के मोकलपुर में अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज द्वारा देवमनी प्रजापति को श्रद्धांजलि दी गई। स्व. देवमनी ग्राम छतौली मोकलपुर मड़ियाहूं की मूल निवासिनी व मुम्बई के समाजसेवी स्व. रामखेलावन प्रजापति की धर्मपत्नी थी। विगत 11 अप्रैल को इनका निधन हो गया।
इस मौके पर अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रजापति ने कहा कि भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत रामसुभीख प्रजापति अपने जीवनकाल में प्रजापति शीर्षक सुधार अभियान के दौरान मुम्बई में परेल एसटी डिपो के सामने बन्दूक वाला चाल में जब जाते थे तब उस समय स्व. रामखेलावन प्रजापति संत रामसुभीख प्रजापति का तन मन धन से सहयोग किया करते थे। स्व. देवमनी प्रजापति इस सहयोग की भागीदार हुआ करती थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय संयोजक मोहन लाल प्रजापति, विजय प्रजापति, केशव लाल प्रजापति, श्यामजी प्रजापति, रामजी उर्फ टिल्लू प्रजापति, मीना प्रजापति, घनश्याम प्रजापति, आरती प्रजापति, पार्वती प्रजापति, चन्द्रशेखर, दीपक, पवन, कार्तिक आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ