जौनपुर। धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक हुई। डीएम ने साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही धनतेरस और दीपावली से पहले अधिकारियों, कर्मचारियों व आउटसोर्सिंग कर्मियों का वेतन भुगतान सुनिश्चित करने को कहा।
पुलिस को प्रमुख बाजारों और सर्राफा दुकानों पर सुरक्षा बढ़ाने तथा अग्निशमन विभाग को पटाखा बिक्री स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी डॉ. यशवीर सिंह ने साइबर अपराधों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की। उन्होंने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

0 टिप्पणियाँ