जौनपुर: राजा श्री कृष्णदत्त इंटर कॉलेज में मनाई गई राजा यादवेंद्र दत्त की 27वीं पुण्यतिथि

जौनपुर राजा श्री कृष्णदत्त इंटर कॉलेज में मनाई गई राजा यादवेंद्र दत्त की 27वीं पुण्यतिथि


बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे राजा यादवेंद्र दत्त : डॉ. सत्यराम प्रजापति
जौनपुर। राजा यादवेंद्र दत्त की 27वीं पुण्यतिथि बुधवार को राजा श्री कृष्णदत्त इंटरमीडिएट कॉलेज में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक डॉ सत्यराम प्रजापति ने कहा कि राजा साहब बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे कई भाषाओं के विद्वान होने के साथ समाज के प्रति गहरी संवेदना रखने वाले व्यक्ति थे। उप प्रबंधक जियाराम यादव ने कहा कि राजा साहब के हृदय में गरीबों और जरूरतमंदों के लिए विशेष स्थान था। उन्होंने अपने संबोधन में राजा साहब के सामाजिक सरोकारों और जनसेवा से जुड़ी अनेक घटनाओं का उल्लेख किया।
कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि बाढ़ के समय सरकारी सहायता पहुंचने से पहले ही राजा साहब की ओर से गरीबों और बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंच जाती थी। यह उनके सेवाभावी और संवेदनशील व्यक्तित्व को दर्शाता है।
वरिष्ठ पत्रकार श्याम नारायण पांडेय ने राजा साहब के राम मंदिर निर्माण आंदोलन में कारसेवा से जुड़े प्रसंगों का उल्लेख करते हुए उनके सामाजिक एवं धार्मिक योगदान पर प्रकाश डाला।
 कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ संजय चौबे ने कहा कि राजा साहब जैसा उदार एवं बहुआयामी व्यक्तित्व न भूतो न भविष्यति। संचालन एनसीसी के संघीय अधिकारी लेफ्टिनेंट बृजभूषण यादव ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता प्रेमचंद, डॉ विश्वनाथ, डॉ बृजेश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, राम प्रताप, डॉ रमेश, पवन कुमार साहू, राघवेंद्र सिंह, नागेंद्र प्रसाद, अनिल, सुभाष, रंजना चौरसिया, रंजन प्रजापति, पूजा सिंह सहित कॉलेज के समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

जौनपुर: राजा श्री कृष्णदत्त इंटर कॉलेज में मनाई गई राजा यादवेंद्र दत्त की 27वीं पुण्यतिथि

जौनपुर: राजा श्री कृष्णदत्त इंटर कॉलेज में मनाई गई राजा यादवेंद्र दत्त की 27वीं पुण्यतिथि

जौनपुर: राजा श्री कृष्णदत्त इंटर कॉलेज में मनाई गई राजा यादवेंद्र दत्त की 27वीं पुण्यतिथि

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ