जौनपुर: गणपति महोत्सव समापन पर उमड़ी भारी भीड़

जौनपुर गणपति महोत्सव समापन पर उमड़ी भारी भीड़

छप्पन भोग एवं कढ़ी—चावल चढ़ाकर भक्तों में बांटा गया प्रसाद
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम गणेश महोत्सव के समापन पर गणपति महाराज को छप्पन भोग कढ़ी चावल प्रसाद लगाकर हजारों भक्तो में वितरण किया गया। धाम क्षेत्र में जगह—जगह विघ्नहर्ता गणेश की मूर्तियां पूजा पंडाल लगाये गये थे। विधि विधान से हवन, पूजन, पाठ करके गणेश महोत्सव का समापन किया गया। इसी क्रम में गणपति पूजा मित्र मण्डल समिति के अध्यक्ष मणिशंकर पण्डा ने बताया कि गणपति बप्पा को छप्पन भोग, कढ़ी—चावल प्रसाद लगाकर भक्तों में वितरण किया गया। वहीं शीतला चौकियां धाम क्षेत्र को भव्य पंडाल एवं आकर्षक ढंग से सजा रहा। सुबह—शाम विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना, महाआरती और भजन-संकीर्तन प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। आरती पूजन के दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। चौकियां धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बप्पा के दर्शन के लिये जौनपुर समेत अनेक जनपद सहित आस—पास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में भक्तगण बप्पा के दर्शन पूजन के लिये पहुंच रहे थे। इस अवसर पर बृजेश सैनी, अनिल साहू, मुकुल यादव, राहुल साहू, अतुल साहू, मोनू माली, अरुण पंडा, मुक्तेश्वर पंडा, प्रियांशु सैनी, अंकित माली, राम जोर माली, शशांक त्रिपाठी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

जौनपुर: गणपति महोत्सव समापन पर उमड़ी भारी भीड़


जौनपुर: गणपति महोत्सव समापन पर उमड़ी भारी भीड़

जौनपुर: गणपति महोत्सव समापन पर उमड़ी भारी भीड़


जौनपुर: गणपति महोत्सव समापन पर उमड़ी भारी भीड़

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ