जौनपुर: सपा नेता के भाई के निधन पर पूर्व ऊर्जा मंत्री ललई ने दी श्रद्धांजलि

सर्वजीत यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते पूर्व ऊर्जा मंत्री शैलेंद्र यादव ललई


मल्हनी में स्व. सर्वजीत यादव के निधन पर शैलेंद्र यादव ललई ने परिजनों से मिल दी सांत्वना, जताई शोक संवेदना

 
जौनपुर। विधानसभा क्षेत्र मल्हनी के समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता केशजीत यादव के बड़े भाई स्व. सर्वजीत यादव के निधन का समाचार मिलने पर गुरुवार को पूर्व ऊर्जा एवं नियोजन राज्य मंत्री शैलेंद्र यादव ललई शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे। उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों से मिलकर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
 ललई ने कहा कि स्व. सर्वजीत यादव का निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से उत्पन्न रिक्तता की भरपाई संभव नहीं है। दुख की इस घड़ी में वह शोकाकुल परिवार के साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
उन्होंने कहा कि जीवन और मृत्यु प्रकृति का शाश्वत नियम है, लेकिन किसी अपने के बिछड़ने का दुख अत्यंत पीड़ादायक होता है। स्वजन के निधन से परिवार पर जो दुख आया है, उसमें सभी को धैर्य और संयम बनाए रखना चाहिए। उन्होंने आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान परिवार के सदस्यों, स्थानीय लोगों एवं शुभचिंतकों ने भी स्व. सर्वजीत यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ