जौनपुर: मुख्यमंत्री से मिले विधायक रमेश चंद्र मिश्र, बदलापुर के विकास को लेकर रखा विजन

जौनपुर: मुख्यमंत्री से मिले विधायक रमेश चंद्र मिश्र, बदलापुर के विकास को लेकर रखा विजन

मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग पर बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की विकास संबंधी प्राथमिकताओं और जनहित के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
विधायक ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई तथा अन्य आधारभूत समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए विकास कार्यों को और गति देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक विषयों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बदलापुर विधानसभा की आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया है। हमारा प्रयास है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और बदलापुर विकास की नई पहचान स्थापित करे। मुख्यमंत्री ने जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (अमेरिका) से जुड़े ज्ञान प्रकाश उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

वी.के. इण्टरप्राइजेज एण्ड फर्नीचर्स Manufacture Lamination Fiber Doors, Sagwan Door, Sheesham Door, Luxury Sofa Lamination Fiber Door Wooden Sagwan Door 9839987421 आशीष 9235734493 विष्णू 9918758266 अरुण उर्दू बाजार, शाहगंज रोड, जौनपुर धन्नूपुर कॉलोनी, किड्‌ज़ी स्कूल के बगल में, शाहगंज रोड, जौनपुर

neha powar tools near jaunpur

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ