जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर क्षितिज के पूर्व अध्यक्ष ला. अतुल सिंह को लायन सत्र 2026–27 में Melvin Jones Fellow (MJF) की प्रतिष्ठित सदस्यता से सम्मानित किए जाने पर क्लब में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए इसे पूरे क्लब के लिए गौरव का क्षण बताया।
एमजेएफ लायन्स इंटरनेशनल फाउंडेशन (LCIF) का एक अत्यंत प्रतिष्ठित सम्मान है, जो मानव सेवा, समाज कल्याण और परोपकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायनों को प्रदान किया जाता है। ला. अतुल सिंह ने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल सहित विभिन्न सेवा परियोजनाओं के माध्यम से समाज के प्रति समर्पण, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा-भाव का उत्कृष्ट परिचय दिया है। उनके नेतृत्व में क्लब ने अनेक जनकल्याणकारी कार्यों को सफलतापूर्वक संचालित कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।
क्लब के सदस्यों ने कहा कि ला. अतुल सिंह को मिला यह सम्मान उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों और समर्पण का सम्मान है। यह उपलब्धि न केवल लायन्स क्लब जौनपुर क्षितिज बल्कि पूरे जनपद के लायन परिवार के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय है। सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से क्लब भविष्य में भी सेवा के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।


0 टिप्पणियाँ