केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर हुई शिष्टाचार भेंट, संगठन और प्रदेश के विकास मुद्दों पर हुई चर्चा
लखनऊ/जौनपुर। बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर आयोजित मुलाकात कार्यक्रम में बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, विधायक प्रकाश द्विवेदी, अजय सिंह तथा अविनाश चंद्र द्विवेदी से स्नेहिल भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने भूपेंद्र सिंह चौधरी को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हम सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों, क्षेत्रीय विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने भी विधायक रमेश चंद्र मिश्र को क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।
0 टिप्पणियाँ