जौनपुर। शहर के मियांपुर निवासी एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार बिंद के अस्वस्थ होने की सूचना पर मंगलवार को पूर्व ऊर्जा एवं नियोजन राज्य मंत्री शैलेंद्र यादव ‘ललई’ शिवाय हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती राजकुमार बिंद से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
पूर्व ऊर्जा मंत्री ‘ललई’ मंगलवार को शिवाय हॉस्पिटल पहुंचकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार बिंद का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली और परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया।
‘ललई’ ने कहा कि राजकुमार बिंद समाजवादी विचारधारा के समर्पित एवं सक्रिय नेता हैं। उन्होंने हमेशा सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य किया है। उनके अस्वस्थ होने की सूचना चिंताजनक है, लेकिन डॉक्टरों की देखरेख में उनका बेहतर उपचार चल रहा है और जल्द ही वह पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः सामान्य जीवन में सक्रिय होंगे।
उन्होंने कहा कि समाजवादी परिवार उनके साथ खड़ा है तथा जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने भी राजकुमार बिंद के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
0 टिप्पणियाँ