वाराणसी में “बृहस्पति नाट्य महोत्सव” का भव्य आयोजन, कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य से मोहा मन

बृहस्पति फाउंडेशन द्वारा इंडियन इंग्लिश स्कूल में “बृहस्पति नाट्य महोत्सव” सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।


महोत्सव में विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और कला की सुंदर झलक देखने को मिली। दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।


इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से मुख्य रूप से आचल सिंह, संस्कृति, अंकित, अमित एवं रोहित सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में कला और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रोत्साहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ