जौनपुर: सेवानिवृत्त होने पर प्लाटून कमाण्डर को दी गई भावभीनी विदाई- Chakradoot

Jaunpur Platoon Commander given emotional farewell on retirement - Chakradoot

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाने पर तैनात प्लाटून कमांडर बृजभूषण उपाध्याय के सेवानिवृत्त होने पर रविवार को जलालपुर थाना परिसर में प्रदीप दूबे अध्यक्ष होमगार्ड की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ व जलालपुर थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह रहे। इस मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी सरकारी कर्मी को कभी न कमी सेवानिवृत्त होना है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा जवान समाज में अहम भूमिका अदा करते हैं। 

कोरोना के समय भी उन्होंने फ्रंट पर रहकर लोगों की मदद की है। फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ ने कहा कि सरकारी नौकरी में पदस्थापन, स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति की प्रक्रिया एक चक्के की तरह घूमती रहती है। 

इन सभी चक्र से सभी कर्मियों को गुजरना पड़ता है। इस प्रक्रिया से कोई भी पदाधिकारी व कर्मचारी को आहत होने की जरूरत नहीं है। फिल्म अमिनेता चन्दन सेठ व थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने सबसे पहले सेवानिवृत्ति प्लाटून कमांडर को फूल माला, शॉल, अंगवस्त्र, साइकिल उपहार देते हुए भावभीनी विदाई दी। 

इस अवसर पर पीयूष सिंह, अजय प्रताप सिंह बीओ, कृपाशंकर दुबे प्लाटून सहायक कमांडर, सतीश उपाध्याय उपाध्यक्ष, सुनिल मिश्रा संगठन मंत्री, सुशील उपाध्याय संरक्षक, राजेश यादव कोषागार मंत्री, दीपक दुबे, टिन्कू गिरी, मोहम्मद आजाद, रविन्द्र लाल, अरविन्द सिंह, चन्द्रशेखर, सुनील मिश्रा, शिवधनी शर्मा, संतलाल मिश्रा, दलश्रृंगार, राकेश भारती, लाल बिहारी, सुजीत, सतीश, सुशील, सुरेश मिश्रा, वेद प्रकाश, सुरेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

Neha Power Tools | Wholesaler and Repairer of Power Tools, Agri Tools and Spare Parts | Gaurav 9554248814, Anup 9696478784 | Prof. Munna Lal Prajapati | Address- Ahiyapur, Jaunpur (U.P.) - Chakradoot

वी.के. इण्टरप्राइजेज एण्ड फर्नीचर्स Manufacture Lamination Fiber Doors, Sagwan Door, Sheesham Door, Luxury Sofa Lamination Fiber Door Wooden Sagwan Door 9839987421 आशीष 9235734493 विष्णू 9918758266 अरुण उर्दू बाजार, शाहगंज रोड, जौनपुर धन्नूपुर कॉलोनी, किड्‌ज़ी स्कूल के बगल में, शाहगंज रोड, जौनपुर

neha powar tools near jaunpur

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ