जौनपुर। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से सम्बद्ध सेवा समर्पण संस्थान जौनपुर ईकाई की कार्यकारिणी घोषित कर दी गयी। संगठन की बैठक जिलाध्यक्ष मानिक चन्द्र सेठ के आवास पर हुई जहां अध्यक्ष, मन्त्री व कोषाध्यक्ष के विचार—विमर्श के पश्चात् अतुल जायसवाल उपाध्यक्ष, अवधेश गिरी, आलोक गुप्त जिला सह मन्त्री, संतोष श्रीवास्तव सदस्य कार्यकारिणी बनाये गये। डा. उमंग श्रीवास्तव सदस्य कार्यकारिणी एवं चिकित्सा प्रकल्प प्रमुख बनाये गये। संरक्षकों में धर्मवीर मोदनवाल, हरिन्द्रनाथ श्रीवास्तव, योगी हरदेव नाथ जी, डा० सीडी सिंह, जगत नारायण चौरसिया, सरदार त्रिलोचन सिंह, राजकुमार सेठ, श्याम मोहन अग्रवाल, रतन साहू बाबा जी, डा. सत्येन्द्र सिंह शामिल किये गये। साथ ही राकेश विश्वकर्मा, मोती लाल गौड़, अजय गुप्ता सदस्य कारिणी बनाये गये। इस दौरान उपस्थित सभी ने संगठन के कार्यों को और ज्यादा गति देने का संकल्प लिया।
0 टिप्पणियाँ