जौनपुर: यूनाइटेड इण्डिया इन्श्योरेंस परिवार हमेशा दिल में रहेगा: मनोज श्रीवास्तव

जौनपुर: यूनाइटेड इण्डिया इन्श्योरेंस परिवार हमेशा दिल में रहेगा: मनोज श्रीवास्तव


जौनपुर: यूनाइटेड इण्डिया इन्श्योरेंस परिवार हमेशा दिल में रहेगा: मनोज श्रीवास्तव

जौनपुर। यूनाइटेड इंडिया इन्श्योरेंस कम्पनी लिमिटेड शाखा कार्यालय में विदाई समारोह पार्टी का आयोजन हुआ जहां मनोज श्रीवास्तव प्रशासनिक अधिकारी को सेवानिवृत्ति होने पर शाखा कार्यालय के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक शिवलाल यादव, कैशियर राजपति यादव एवं सहतू राम ने अंगवस्त्रम पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक श्री यादव ने कहा कि मनोज जी ने यूनाइटेड इंडिया इन्श्योरेंस कम्पनी के एक स्तम्भ के रूप में काम किया और मनोज जी का सहयोग और समर्पण कम्पनी के प्रति सराहनीय रहा। शाखा को विकसित शाखा बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहते थे। वहीं सेवानिवृत हो रहे मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि यूनाइटेड इंश्योरेंस परिवार हमेशा हमारे दिल में रहेगा। हमारी शुभकामनाएं यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के सभी आधिकारी, कर्मचारीगण एवं अभिकर्ताओं के साथ हैं। जनरल इन्श्योरेंस एजेंट्स आर्गनाइजेशन ऑफ इण्डिया के जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने कहा कि मनोज जी का हम अभिकर्ताओं के प्रति बहुत अच्छा व्यवहार रहता जो हमेशा सहयोग की भावना रखते थे। आजमगढ़ शाखा से आये सेवानिवृत्त अधिकारी निरन्जन राय, अमर सिंह, अजय सिंह को वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने बुकें देकर सम्मानित किया। साथ ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया वाजिदपुर के शाखा प्रबन्धक संतोष झा को माल्यार्पण करके सम्मानित किया। इस अवसर पर रमजान अहमद, सुजीत पटेल, सेवा लाल पाल, अभिकर्ता विजय मिश्रा, अमित वर्मा, प्रगति सिंह, अनुराग लाल यादव, नरेन्द्र त्रिपाठी, विमल श्रीवास्तव, सुशील यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


वी.के. इण्टरप्राइजेज एण्ड फर्नीचर्स Manufacture Lamination Fiber Doors, Sagwan Door, Sheesham Door, Luxury Sofa Lamination Fiber Door Wooden Sagwan Door 9839987421 आशीष 9235734493 विष्णू 9918758266 अरुण उर्दू बाजार, शाहगंज रोड, जौनपुर धन्नूपुर कॉलोनी, किड्‌ज़ी स्कूल के बगल में, शाहगंज रोड, जौनपुर



नेहा पॉवर टूल्स | पावर टूल्स, ऐग्री टूल्स एवं स्पेयर पार्ट्स के थोक विक्रेता एवं मरम्मतकर्ता | गौरव 9554248814, अनुप 9696478784 | प्रो. मुन्ना लाल प्रजापति  |  पता- अहियापुर, जौनपुर (उ.प्र.)

The Gorgeous Salon, Wazidpur Tiraha, Azamgarh Road, Jaunpur, Khushboo Prajapati (Miss UP Queen), Mobile- 7348283008
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ