जौनपुर: पं. दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज में शान से फ़हराया तिरंगा

जौनपुर: पं. दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज में शान से फ़हराया तिरंगा


जौनपुर: पं. दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज में शान से फ़हराया तिरंगा

राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए: गौरवेंद्र सिंह

खुटहन, जौनपुर। क्षेत्र के पं. दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज रुस्तमपुर में रविवार को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। झंडारोहण खंड विकास अधिकारी गौरवेंद्र सिंह व विद्यालय के प्रबंधक श्रीकृष्ण पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी गौरवेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अपने कार्य के प्रति ईमानदारी ही वास्तविक देश सेवा है।

जौनपुर: पं. दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज में शान से फ़हराया तिरंगा

उन्होंने गणतंत्र दिवस मनाए जाने की सार्थकता पर बल देते हुए कहा कि हम सभी को संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन बृजेन्द्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी सिंपी सिंह, जगदीश पांडेय, विमल दुबे, अजीत यादव आदि लोग मौजूद रहें।

लेखा निरीक्षक पद के प्रत्याशी अजय कुमार प्रजापति एडवोकेट को अपना सहयोग, समर्थन, आशीर्वाद व बहुमूल्य मत देकर विजयी बनायें! - Chakradoot
Ad

वी.के. इण्टरप्राइजेज एण्ड फर्नीचर्स Manufacture Lamination Fiber Doors, Sagwan Door, Sheesham Door, Luxury Sofa Lamination Fiber Door Wooden Sagwan Door 9839987421 आशीष 9235734493 विष्णू 9918758266 अरुण उर्दू बाजार, शाहगंज रोड, जौनपुर धन्नूपुर कॉलोनी, किड्‌ज़ी स्कूल के बगल में, शाहगंज रोड, जौनपुर



नेहा पॉवर टूल्स | पावर टूल्स, ऐग्री टूल्स एवं स्पेयर पार्ट्स के थोक विक्रेता एवं मरम्मतकर्ता | गौरव 9554248814, अनुप 9696478784 | प्रो. मुन्ना लाल प्रजापति  |  पता- अहियापुर, जौनपुर (उ.प्र.)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ