जौनपुर: अखिल भारतीय चित्रांश महासभा ने दयाल सरन को बनाया जिलाध्यक्ष

जौनपुर: अखिल भारतीय चित्रांश महासभा ने दयाल सरन को बनाया जिलाध्यक्ष


जौनपुर। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा भारत के संस्थापक/अध्यक्ष विनोद बिहारी वर्मा की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव वर्मा ने जौनपुर निवासी कायस्थ महासभा एवं कायस्थ  कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुये राष्ट्रीय महासचिव विमलेश श्रीवास्तव पूर्व ओएसडी स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जौनपुर जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव अखिल भारतीय चित्रांश महासभा को मजबूत बनाने में योगदान देंगे। 

वहीं जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर संजय श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष कायस्थ महासभा, राष्ट्रीय महासचिव कायस्थ महासभा/राष्ट्रीय संगत पंगत के वरिष्ठ नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट, राष्ट्रीय सचिव राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश अस्थाना, कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन मंत्री उमेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा, संतोष निगम, वरिष्ठ अधिवक्ता बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ अशोक अस्थाना, डॉ विवेक श्रीवास्तव, डॉ निलेश श्रीवास्तव, युवा नेता राजेश किशोर श्रीवास्तव, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव गुड्डू, विनय श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव अवकाशप्राप्त प्रशासनिक अधिकारी, प्रदीप श्रीवास्तव एडवोकेट सहित तमाम चित्रांश बंधुओं ने दयाल सरन श्रीवास्तव को बधाई दिया है। साथ ही निर्णय भी लिया गया कि संगत पंगत, श्री चित्रगुप्त पूजन महासमिति, कायस्थ समाज जौनपुर द्वारा 15 दिसम्बर दिन रविवार को दोपहर ढाई बजे दयाल सरन जी के आवास पर उन्हें सम्मानित किया जायेगा।

The Gorgeous Salon, Wazidpur Tiraha, Azamgarh Road, Jaunpur, Khushboo Prajapati (Miss UP Queen), Mobile- 7348283008
Ad


ADARSH PETHA STORE JAUNPUR, adarsh petha store jaunpur
AD


the gorgeous salon jaunpur, aapkiummid, the_gorgeous_salon_jaunpur, nayasbera, tejastoday, jaunpur news portal
AD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ