जौनपुर: कांवरियों के जत्थे पर चेयरमैन प्रतिनिधि ने की पुष्पवर्षा

जौनपुर: कांवरियों के जत्थे पर चेयरमैन प्रतिनिधि ने की पुष्पवर्षा
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत स्थित कांवरियों के जत्थे के रवाना से पहले नगर पंचायत जफराबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ0 सरफराज खान ने अपने कर्मचारियों के साथ कांवरियों के जत्थे के ऊपर पुष्पवर्षा करके उन्हें रवाना किया। शनिवार को जफराबाद कस्बे से कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ जिस पर कांवरिया बोल बम का नारा लगाते हुए एवं भक्ति गीतों पर थिरकते गाते हुए कस्बे से रवाना हुए।

 इस दौरान कांवरियों के जत्थे के ऊपर चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ0 सरफराज खान एवं उनके नगर पंचायत कर्मचारियों ने पुष्पवर्षा किया तथा उन्हें ठंडे पानी का पाउच भी दिया। डॉ0 खान ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। इस दौरान नगर पंचायत की टीम ने उनके ऊपर पुष्प वर्षा करके उनके लिए ठंडे पानी पीने की व्यवस्था किया गया था तथा कस्बे में कांवरियों के जत्थे कि लिए विधिवत साफ-सफाई करवा दी गई थी। कांवरिया जत्था के प्रमुख सदस्यों ने चेयरमैन प्रतिनिधि द्वारा की गई इस व्यवस्था की सराहना किया।



mind care center jaunpur, MIND CARE CENTER JAUNPUR, VARANASI
Ad


ADARSH PETHA STORE JAUNPUR, adarsh petha store jaunpur
AD

THE GORGEOUS SALON JAUNPUR | the gorgeous salon jaunpurmind care center jaunpur |  MIND CARE CENTER VARANASI, JAUNPUR, | the gorgeous salon jaunpur| THE GORGEOUS SALON JAUNPUR
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ